कोरोना वायरस-लैब में बनाया गया या जानवर से आया, जो बाइडेन ने  जांच एजेंसी से 90 दिन में रिपोर्ट मांगी

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर अभी अमेरिका की इंटेलीजेंस कम्युनिटी किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी है कि वायरस जानवर से इंसान में आया या फिर लैब में बनाया गया है। इस दौरान निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की इंटेलीजेंसी कम्युनिटी को 90 दिन का और वक्त दिया है। 90 दिन के भीतर इंटेलीजेंस कम्युनिटी की अपनी रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया आदेश
कोरोना की उत्पत्ति पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के जारी हिकयेगये बयान के अनुसार अमेरिकी इंटेलीजेंस कम्युनिटी का एक बड़ा धड़ा मानता है कि कोरोना वायरस जानवर से इंसान में आया है जबकि वहीं दूसरा धड़ा मानता है कि कोरोना वायर लैब एक्सीडेंट से उत्पन्न हुआ यानी लैब में इंसान ने बनाया और गलती से फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *