भारतीय सीमा पर तैनात होंगे नये इजराइली हेरॉन ड्रोन, चीन की चाल होगी चौकस नजर

नई दिल्ली. पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सुरक्षाबलों की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने जा रहा है। दरअसल, भारतीय सेना को चीन से लगनी वाली सीमा पर निगरानी रखने में विशेष मदद मिलने वाली है। जल्द ही इजराइल के हेरॉन ड्रोन भारत को मिल जायेंगे। इस ड्रोन के माध्यम से सेनायें वास्तविक नियंत्रण रेखा और लद्दाख में और पैनी निगरानी कर पायेंगे। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से ड्रोन की डिलीवरी में देरी हुई है।
भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत
सूत्रों के अनुसार कोरोना महामारी के चलते हुई देरी के बावजूद भारतीय सुरक्षाबलों को 4 इजराइली ड्रोन जल्द मिलने जा रहे हैं। जो लद्दाख और एलएसी से लगते हुए अन्य इलाकों में तैनात किये जायेंगे। सूत्रों के अनुसार जो ड्रोन जल्द भारत आ रहे हैं वह मौजूदा हेरॉन ड्रोन से अधिक एडवांस हैं और पिछले वर्जन के मुकाबले इनकी एंटी-जेमिंग क्षमता कहीं अधिक बेहतर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *