गाजीपुर बॉर्डर पर किसान व किसान नेता राकेश टिकैत ने पुलिस से की झडप, कहा जिसको जो करना है कर लो
नई दिल्ली. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर बुधवार को किसान यूनियनों ने दिल्ली की सीमाओं पर काला दिवस मनाया। इस कड़ी में गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन की कमान राकेश टिकैत ने संभाली थी। यहां जमकर हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ जुटाकर कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
किसानों ने पुलिस से की झड़प
गाजीपुर में किसानों नेताओं की शय पर जमकर हंगामा हुआ, राकेश टिकैत ने खुले आम कैमरे पर कहा कि हंगामा होगा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बावजूद किसान नहीं माने हालांकि किसानों के इस कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों से कोविड स्थिति और लॉकडाउन के कारण सभाएं नहीं करने की अपील की थी।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया जिसे जैसे-तैसे शांत कराया गया। जब टिकैत से पूछा कि भीड़ क्यों आई तो वो भड़क गए और उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जिसको जो करना है कर लो इसी दौरान वहां पर सरकार का पुतला फूकने की कोशिश की गई।
