चक्रवात यास ने बढ़ाई डीआरडीओ की चिंता, मिसाइल परीक्षण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी की
नई दिल्ली. चक्रवात यास का प्रभाव ओडिशा में दिखने लगा है, राजधानी भुवनेश्वर समेत तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है साथ ही समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। ऐसे में तटीय जिलों में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।
इस बीच चक्रवात यास ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ की भी चिंता बढ़ा दी है हालांकि चक्रवात यास के खतरे के मद्देनजर डीआरडीओ ने सभी जरूरी उपाय करते हुए मिसाइल परिक्षण केंद्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआरडीओ की (एकीकृत परीक्षण स्थल) ने यास चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में स्थित चांदीपुर और अब्दुल कलाम द्वीप पर अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए है।
अधिकारी ने आगे बताया कि द्वीप आईटीआर से 80 समुद्री मील 110 किलोमीटर दूर स्थित है और इसके चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका अधिक है। जानकारों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष और ब्लॉक हाउस को 400 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं का सामना कर सकने के लिहाज से बनाया गया है। बता दें कि चांदीपुर में डीआरडीओ के आईटीआर के तीन मिसाइल (लॉच पैड) है और अब्दुल कलाम द्वीप पर एक (लॉच कॉम्प्लेक्स) है इसके अतिरिक्त दो अलग अभियान नियंत्रण कक्ष तथा (ब्लॉक हाउस) है।
