ग्वालियर में अनलॉक के लिए 2े दिन में प्लान देंगे आइसी

ग्वालियर. 31 मई के बाद होने वाले अनलॉक को कैसे खोला जाएगा, हॉटस्पॉट में खोलने की क्या प्लानिंग रहेगी, बाजार, हाकर्स जोन से लेकर फुटपाथ वाले बाजारों में कैसे भीड़ को कंट्रोल किया जाएगा। क्या-क्या फिलहाल खोलना जरूरी है और क्या बाद में खुलेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में जिले के सभी इंसीडेंट कमांडरों की बैठक ली और दो दिन में अनलॉक को लेकर प्लान मांगा है। इसी प्लान के आधार पर ग्वालियर को खोलने का प्लान बनाया जाएगा।
वहीं कोरोना के टीकाकरण को लेकर अब इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने जोन में यह पड़ताल करेंगे कि लोगों ने टीका लगवाया या नहीं। 50-50 घरों को फार्मेट के आधार पर चेक किया जाएगा जिसको एक डोज लगा है उनके फार्मेट में एक टिक लगाया जाएगा और 2 डोज पर 2 टिक लगाए जाएंेग। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर्स और सभी इंसीडेंट कमांडर की मौजूदगी में बैठक ली। बैठक में सभी इंसीडेंट कमांडरों से अब आगे आने वाले समय में भीड़ नियंत्रण को लेकर फोकस किया गया और सभी इंसीडेंट कमांडरों को दो दिन का समय दिय गया है जिसमें वे अपने जोन का प्लान देंगे।
इसमें अनलॉक करने के तरीके से लेकर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग व फोर्स तैनाती का पूरा प्लान रहेगा। मतदाता सूची से करेंगे चेक, टीका लगा या नहीं इंसीडेंट कमांडरों को निर्देशित किया गया है कि मतदाता सूची के आधार पर अपने-अपने जोन में टीकाकरण की स्थिति चेक करेंगे। जोन वार मतदाता सूची दी जाएगी जिसमें सूची की पर्चियों व फार्मेट पर एक डोज पर एक टिक और दो डोज पर दो टिक लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *