पिता का ब्लैक फंगस पर बेटी की गुहार-आप तो मामा हो सुनलो मेरी बात, डीएम एक डोज लेकर पहुंचे

ग्वालियर. ब्लैक फंगस की वजह से जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर व्यवसाई की एक आंख और जबड़ा निकालना पड़ा है। हालत गंभीर है, लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 एमजी इंजेक्शन के 20 डोज लग चुके हैं पर अभी भी 80 डोज की दरकरार है। कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी इंजेक्शन नहीं दिला पा रहे हैं।
बेटी की मामा से गुहार, वीडियो हुआ वायरल
यही कारण है कि मंगलवार को पिता के लिए बेटी ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से मदद की गुहार लगाई। पिता के लिए बेटी का गुहार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बेटी अपने पिता को बचाने के लिए ब्ड से कह रही है। आप तो मामा होए अपनी बेटी की बात सुन लो। कहीं से भी इंजेक्शन का इंतजाम करा दो। नहीं तो मेरे पापा की जान खतरे पड़ जाएगी। वीडियो में वह बहुत रो रही है। ट्वीट पर यह वीडियो सीएम शिवराजए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह को टैग किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने रेनू से बात की है। कहा है कि क्ड को इंजेक्शन के लिए बोला है। रात को कलेक्टर ने 1 डोज लाकर दिया है। वादा किया है कि बुधवार की सुबह तक और डोज भी मिलेंगे।
ठगी हो रही है इंजेक्शन के लिये
पीडि़त की बेटी रेनू बता रही है कि वह जब सोशल मीडिया पर आने वाले नम्बर पर इंजेक्शन के लिये कॉल करती हैं तो वह ठग होते हैं। वह पहले रूपयों की मांग करते हैं इस तरह से ग्वालियर में हाल ही में 50 हजार रूपये की ठगी भी चुकी है।
कलेक्टर एक डोज लेकर पहुंचे
रेनू के पिता के लिये सीएम से गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ तो कई लोगों ने बेटी से बात की और मदद कराने का आश्वासन दिया। लेकिन मदद रात तक नहीं हो पाई। जिला प्रशासन ने सिर्फ 1 इंजेक्शन दिया है और साथ ही वादा किया है कि बुधवार की सुबह तक वह और भी डोज पहुंचायेंगे। ऊर्जामंत्री ने भी फोन पर रेनू सेबात कर पूरी करने का आश्वासन दिया हैं।

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) ने कराई इंजेक्शन की व्यवस्था
जैसे ही मध्य प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेतादेवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया ) को मालूम पड़ा की एक बच्ची अपने पिता के लिए वीडियो में अपील कर रही है जो की गंभीर बीमारी से पीड़ित ब्लैक फगास से हैं और उनको इंजेक्शन नहीं मिल रहा है तत्काल रुप से अपोलो के प्रबंधक से बात कर  जानकारी लेकर इंजेक्शन की व्यवस्था कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *