सीबीआई के डायरेक्टर होंगे सुबोधकुमार जायसवाल
नई दिल्ली. 1985 बैच के आईपीएस सुबोधकुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई, हाईलेवल कमेटी की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इस कमेटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।
सीबीआई डायरेक्टर की दौड़ में यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी, एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चन्द्रा और गृह मंत्रालय के विशेष सचिव वीएसके कोमुदी आगे चल रहे थे। लेकिन अंत में सुबोधकुमार जायसवालल का नाम फायनल किया गया है। वह 2 वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। सुबोध कुमार जायसवाल महाराष्ट्र के डीजीपी और एटीएस चीफ रह चुके है। अभी वह सीआईएसएफ के चीफ है।
