7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों का डबल हुआ वेरिएबल महंगाई भत्ता

नई दिल्ली. 7th Pay Commission  कोरोना महामारी संकट के बीच देश के लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों को केन्द्र सरकार ने खुशखबरी दी है। केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले वेरिएबल महंगाई भत्ते (वीडीए) में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया हैं। सरकार के इस ऐलान से लगभग डेढ़ करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आयेगी। इसका लाभ कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा। कर्मचारियों के वेतन के आलवा उनके प्रॉविडेंट फण्ड और ग्रेच्युटी पर भी इस फैसले का असर दिखाई देगा।
डबल हुआ महंगाई भत्ता
केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये वेरिएबल महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। कर्मचारियों का वेरिएबल महंगाई भत्ता जो पहले 105 रूपये हर माह के हिसाब से मिलता था। अब इसे बढ़ाकर डबल कर दिया गया है। यानी अब उन्हें 210 रूपये हर माह मिलेंगे।

1.5 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल,  2021 से लागू होगी।  इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में भी उछाल आएगा।  केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के इस फैसले से केंद्र सरकार, रेलवे, खनन, ऑयल फील्ड्स, बंदरगाहों और केंद्र सरकार से जुड़े बाकी कार्यालयों में काम करने वाले करीब 1.5 करोड़  कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।  केंद्र सरकार के मुताबिक वेरिएबल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों (contract and casual employees/workers) को भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *