कर्फ्यू में लूटा मंगलसूत्र, लुटेरे की पहचान भूरा गुर्जर के रूप में हुई, जल्द पुलिस के कब्जे में होगा

ग्वालियर. कचरा फेंककर घर लौट रही एक महिला से मोटरसाईकिल सवार बदमाश झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट ले गये। बदमाश से महिला ने संघर्ष भी किया है। लेकिन लुटेरे ने महिला का हाथ मरोड़ा और धक्का देकर भाग गये। घटना सुबह 11 बजे आदित्यपुरम महाराजपुरा की है। कर्फ्यू ने चेन लूट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास भी किया है। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। लूटा गया मंगलसूत्र एक लाख रूपये का बताया गया है। महिला ने बेटे के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटनास्थल के पास ही सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की फुटेज कैद हुई हे। पुलिस इसी से लुटेरे का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
क्या है पूरा मामला
महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम निवासी बृजेन्द्र सिंह राजावत शिक्षक हैं। अभी वह लहार भिंड में पदस्थ हैं। यहां पर उनकी पत्नी अरूणा;47द्ध और बेटे शैलेन्द्र और मनीष रहते हैं। अरुणा सुबह 11 बजे के लगभग वह कचरा फेंकने और गाय को रोटी डालने के लिए घर के पास गली के कॉर्नर पर आई थीं। तभी एक बाइक पर सवार युवक कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उनके पास आया। उनको लगा कुछ पता पूछेगा। युवक ने आते ही गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन लियाए पर महिला ने भी उससे संघर्ष किया और उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर लुटेरे ने महिला का अंगूठा और हाथ मरोड़कर धक्का दे दियाए जिससे महिला की पकड़ ढीली हुई तो आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर भाग निकला। वारदात की शिकार महिला ने शोर मचाया तो उसके बेटे और दूसरे आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आरोपी का पीछा भी कियाए लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
यह लुटेरे का हुलिया
घटना को अंजाम देने वाला बदमाश बिना नम्बर की लाल रंग की मोटरसाईकिल से आया था और मोटरसाईकिल के हेड मास्क पर अंग्रेजी में कुछ लिखा था। लुटेरे की उम्र 25 से 28 के बीच होगी। वह लाल साफी से चेहरा ढके हुए था और साथ ही हरी शर्ट व काला पेंट पहने हुए था।
लूट का आरोपी भूरा गुर्जर है
टीआई महाराजपुरा ने बताया है कि लूट के आरोपी की पहचान भूरा गुर्जर के रूप में हुई है उसकी मोटरसाईकिल हमें मिल गयी है, हमारी टीम लुटेरे के पीछे लगी हुई है हम जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।
प्रशांत यादव, टीआई महाराजपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *