एचपीसीएल में लगी भीषण आग, किसी के गंभीर घायल होने की खबर नहीं
विशाखापट्टनम. आंध्रप्रदेश के विजाग हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लग गयी। यह प्लांट मलकापुरम के पास है। आग बुझाने के लिये दमकल विभाग की बड़ी टीम घटनास्थल पर पहुंची। सेफ्टी अलार्म बजते ही प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों ने प्लांट को खाली कर दिया और सुरक्षित बाहर आ गये ह ैअब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार एक पाइप लाइन में विस्फोट होने से आग लगी। एचपीसीएल क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में पहले आग लगी और फिर स्थितियां गंभीर हो गयी। सीडीयू यूनिट पूरी तरह से बन्द हो गयी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के भी जख्मी होने या गंभीर क्षति पहुंचने की खबर सामने नहीं आयी है।
एचपीसीएल के भी एक्सपर्ट्स आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे
बचाव टीम प्लांट पर ऑपरेशन चला रही है कि कहीं प्लांट में कोई गंभीर रूप से घायल तो नहीं है। मौके पर इंडियन नेवी की एक्सपर्ट्स टीम भी पहुंची, जिसके बाद संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। विशाखापत्तनम जिले की अलग-अलग इंडस्ट्रियल युनिट की फायर बिग्रेडकी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एचपीसीएल के भी एक्सपर्ट्स आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे। हादसे के वक्त कम से कम 6 मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे।
राहत और बचाव कार्य जारी
आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और बड़ी संख्या में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। एचपीसीएल प्लांट में काम करने वाले सभी मजदूरों और कर्मचारियों को पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम, हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई गंभीर रूप से जख्मी तो नहीं हुआ है।एचपीसीएल में लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया, घटनास्थल पर भीषण धुआं देखा गया। राहत और बचाव कार्य जारी है.
