चक्रवाती तूफान यास आ रहा है
नई दिल्ली. आ रहा है चक्रवाती तूफान यास। सब लगभग 24 घंटे और कल दोपहर ओडिसा में बालासोर के लगभग तूफान यास टकरायेगा। लेकिन तूफान का ट्रेलर सुबह से दिखने लगा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में सुबह में रूक-रूक वर्षा हो रही है।
तेज हवायें चल रही है और समंदर में ऊंची लहरें उठ रही है। पश्चिम बंगाल के दीघा का समुद्री किनारा आमतौर पर शांत दिखाई देता है। लेकिन बंगाल की खाड़ी से उठे यास तूफान के आने से पहले ही दीघा में समंदर का मिजाज अशांत दिखाई देने लगा है और सागर की लहरें किनारों से टकरा कर ऊपर तक पहुंच रही है।
