ग्वालियर में लॉकडाउन में रिटायर्ड एएसआई की हत्या, हाथ-पैर बांधे, मुंह को तौलिया से लपेट कर साफी से गला घोंटा

ग्वालियर. श्री विहार कॉलोनी में एक रिटायर्ड आईएएस की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सबसे पहले रिटायर्ड एएसआई के पायजामा से उनके हाथ औन नाडे से पैर बांध दिए, मुंह को तौलिए से बांधने के बाद साफी    से गला घोंट दिया और सिर में ईंट भी मारी। घटना सोमवार रात की है।
जानकारी के अनुसार सुबह एएसआई की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी अमित सांघी और अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंचे। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमारी खुली पड़ी मिली और सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है।
क्या है पूरा मामला
बहोडापुर में पुलिस लाइन के पीछे श्रीविहार कॉलोनी में 63 वर्षीय मेघसिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह रहते थे। मेघसिंह मप्र पुलिस से रिटायर्ड एएसआई थे। 3 साल पहले दतिया कोतवाली से वह रिटायर्ड हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है, उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी। मंगलवार सुबह जब रिटायर्ड एएसआई के घर में काम करने वाली बाई आई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंची तो अंदर रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव हाथ-पैर बंधा हुआ बेड पर पड़ा था। बाई ने तत्काल शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। खुद एसपी अमित सांघी भी स्पॉट पर पहुंचे। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जीएस तिवारी को भी मौके पर बुला लिया गया।

यह मिला मौक पर सीन

जब पुलिस अफसर रिटायर्ड ASI के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव बेड पर अस्त-व्यस्त था। हत्या करने वालों ने उनके ही पायजामा को उतारकर हाथ बांधे। पायजामा के नाड़े से पैर बांधे और मुंह को तौलिए से बांधा है। एक साफी गले में बंधी मिली है। सिर में ईंट से मारने की चोट है। बेड के पास ईंट पड़ी मिली है। आसपास काफी सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा खुली पड़ी है। प्रारंभिक पड़ताल में साफ है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। सिर में ईंट मारने को लेकर स्पष्ट है की यह हत्या के पहले मारी गई है। बदमाशों ने घर में एंट्री के बाद सबसे पहले मेघसिंह को ईंट मारी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *