कैबिनेट बैठक में लिए निर्णय, 31 को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सुझाव सरकार को भेजेंगे प्रभारी मंत्री, पहले चरण में 1 जून से कोचिंग और मॉल नहीं खुलेंगे
भोपाल. कोरोना की दूसरी लहर के बीच लंबे लॉकडाउन के बाद 1 जून से मध्य प्रदेश में अनलॉक की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसकी प्रक्रिया तय करने के लिए मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी बनने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री जिलों का दौरा कर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से इसे सुझाव लेंगे। सुझाव राज्य स्तरीय मंत्रियों की कमेटी को दिए जाएंगे, फिलहाल तय है कि मॉल, सिनेमाघर, कोचिंग आदि को पहले चरण में नहीं खोला जाएगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले अनलॉक को लेकर मंत्रियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में दौरा करने के निर्देश दिए और बताया कि कर्फ्यू में ढील और राहत देने के लिए मंत्रियों की एक कमेटी बनाई जाएगी इसके साथ ही वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, ऑक्सीजन और बेड की समुचित व्यवस्था के लिए मंत्रियों की अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी। इन कमेटियों की घोषणा आज देर शाम या कल दी जाएगी।
कोचिंग, मॉल, सिनेमाघर अभी नहीं खुलेंगे
प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू को हटाने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। अनलॉक धीरे-धीरे रणनीति के तहत होगा। पहले चरण में न तो कोचिंग क्लास खुलेंगी और न ही शॉपिंग मॉल। सिनेमाघर, रेस्टोरेंट और वह स्थान जहां भी होने की आशंका ज्यादा रहती है वह भी बंद ही रहेंगे।
