मोदी सरकार ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब को आज बंद कर सकती है

नई दिल्ली. आज भारत में ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब जैसी तमाम सोशल साइट्स बंद हो जाएंगी। देश में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है। देश में कई वर्ग आरोप लगा रहे है कि सोशल मीडिया निरंकुश हो रही है और इसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को शिकायत और निगरानी के लिए भारत में अफसरों की नियुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन भारतीय सोशल मीडिया कंपनी (कू)को छोड़कर किसी भी सोशल मीडिया कंपनी ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। सरकार की ओर से 25 फरवरी को 2021 को दिए गए निर्देशों की डेडलाइन आज खत्म हो रही है इसके बाद ये माना जा रहा है कि सरकार इन सोशल मीडिया कंपनियों पर कार्रवाई कर सकती है।
सरकार ने दिए थे निर्देश
ट्विटर और फेसबुक जैसी कंपनियों को सरकार ने गाइडलाइन बनाने के लिए 3 महीने का वक्त दिया था जिसकी मियाद आज खत्म हो रही है। अब तक भारतीय कंपनी कू को छोड़कर किसी भी कंपनी ने सरकार को जवाब नहीं दिया है। केंद्र ने इस साल की 25 फरवरी को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए ज्यादा कड़े नियमों की घोषणा की थी जिसके तहत उन्हें रिपोर्ट की गई सामग्री को 36 घंटे में हटाना पड़ेगा और भारत में काम करने वाले किसी अधिकारी के साथ एक शिकायत निवारण सिस्टम बनाना होगा।
इन नियमों के अनुसार सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में अपना ऑफिसर और कॉन्टेक्ट ऐड्रेस देने होंगे साथ ही कंपलायंस अधिकारी की नियुक्ति, शिकायत-समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने जैसे नियम इसमें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *