सुशीलकुमार को झटका-रेलवे ने नौकरी से किया निलंबित

नई दिल्ली. जूनियर रेसलर सागर धनखड़ हत्याकाण्ड में फंसे ओलंपियन सुशीलकुमार को बड़ा झटका लगा है। उत्तर रेलवे ने सुशील पर लगे हत्या के आरोपोें के बाद उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया है। नॉर्दन रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार की ओर से यह जानकारी दी गयी है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी किये गये बयान में रेसलर सुशीलकुमार को नौकरी से निलंबित करने की पुष्टि की गयी है। बयान में आगे यह भी कहा गया है कि सुशीलकुमार के खिलाफ आपराधिक मामल की जांच चल रही है। ऐसे में उन्हें उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबितकिया जाता है। लम्बे समय से फरार चल रहे सुशील कुमार को 23 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पद्म अवार्ड भी वापिस लिया जा सकता है?
इस हत्याकाण्ड के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद अब सुशीलकुमार को मिले पद्म पुरूस्कार पर भी काले बादल मण्डराने लगे है। हालांकि इस बारे में कोर्ट का फैसला आने के बाद ही गृह मंत्रालय अगला कदम उठा सकता है। सुशीलकुमार में खेल के क्षेत्र में योगदान के लिये 2011 में पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

कैसा रहा सुशील का करियर?

सुशील कुमार देश के सबसे प्रतिष्ठित रेसलर गिने जाते हैं।  सबसे पहले उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। यही नहीं 2012 में लंदन में हुए अगले ओलंपिक में सुशील ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।  2 ओलंपिक पदक जीतने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी और रेसलर थे। सुशील को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *