31 मई के बाद धीरे-धीरे शहरों में ढील दी जाएगी, कोरोना से अनाथ बच्चों की पेंशन 30 नवंबर से शुरू होगी- सीएम शिवराज सिंह

सागर. समीक्षा बैठक में सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जो बच्चे अनाथ हो गए है उनके लिए योजना बनी है और उन्हें 5 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी साथ ही निःशुल्क शिक्षा व राशन दिया जाएगा। सभी कलेक्टर्स ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर लें, 30 नवंबर से मैं इस योजना को प्रारंभ करना चाहता हूं।
सीएम ने आगे कहा कि हम 31 मई के बाद धीरे-धीरे शहरों को खोलना शुरू करेंगे और टेस्टिंग जारी रहेगी। कोविड केयर सेंटर कोई नहीं मिटाएगा, जो सरकारी बने है वो भी चलते रहेंगे। जितने भी अस्पतालों में जो व्यवस्था है सरकारी और गैर सरकारी जितनी सुविधा है वह जारी रहेंगी। बैठक में कहा कि कई गांव हमारे ऐसे है जों संक्रमण के भयानक दौर में भी संक्रमण नहीं हुए। 31 मई तक किसी भी कीमत पर हमको अपने बुंदेलखंड को कोरोना मुक्त करना है और सख्ती अभी जारी रहेगी। ये बहुरूपिया वायरस है और एक बार बढ़ना शुरू किया तो कोई सीमा नहीं बढ़ने की। टेस्टिंग का टारगेट नहीं है, जितनी हो उतनी करो और अकेला टेस्ट हमारे पास साधन है। मैं भी अपना टेस्ट हर माह करवा रहा हूं।
किल कोरोना अभियान अनलॉक के बाद भी हम चलाते रहेंगे। हम तीसरी लहर की तैयारी करें और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर हम निश्चिंत हो गए और मान लिया कि गया कोरोना गया तो तीसरी लहर को आने से कोई रोक नहीं सकता है। भोपाल से जो सहयोग चाहिए राज्य स्तर का वह अपको देंगे और अस्पतालों में विशेषकर बच्चों का वार्ड, पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *