कांग्रेस ने कोतवाली थाने में शिवराज सिंह के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को छिपाने को लेकर FIR हेतु दिया आवेदन

ग्वालियर आवेदन में कोरोना महामारी काल में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर बाकी जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और जीवनरक्षक दवाओं एइंजेक्शन का ठीक से प्रबंधन नहीं करने और कोरोना मरीजों व उनकी मौत के सही आंकड़े पेश नहीं करने के कारण प्रदेशभर में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, मंत्री प्रभुराम चौधरी, जिलों के प्रभारीमंत्री एवं मंत्रालय सहित सभी जिम्मेदार शासकीय अधिकारियों पर धारा 304, 420, 406 ,467, 468, 124(ए)- 124 (2) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत एवं अन्य अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री लाखन सिंह, ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार, डबरा विधयाक सुरेश राजे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *