पुलिस ने 40 लाख रूपये कीमत की अवैध शराब से भरे ट्रक जप्‍त

ग्‍वालियर अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की रोकथाम करने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने निर्देशित किया।
24 मई  को एसपी  को सूचना प्राप्‍त हुई कि पटियाला (पंजाब) से भारी मात्रा में अवैध शराब को एक ट्रक के जरिये ले जाया जा रहा है और यह ट्रक आज पनिहार से होकर गुजरेगा। उक्‍त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी पनिहार को उक्‍त अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। वरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में व एसडीओपी घांटीगांव के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी पनिहार एसआई प्रवीण शर्मा ने मय थाना बल के पनिहार हाई-वे पर चैकिंग प्रारंभ कर दी।
पुलिस चैकिंग के दौरान उन्‍हे एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक चालक द्वारा पुलिस चैकिंग को देख ट्रक के सहित भागनs का प्रयास किया जिन्‍हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से मैकडवल शराब की 410 पेटियां कीमती 40 लाख रूपये की बरामद की गई। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उक्‍त शराब को पटियाला (पंजाब) से लेकर आ रहा है। थाना पनिहार पुलिस द्वारा ट्रक मालिक व चालक के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसके स्‍थानीय सप्‍लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *