जिला चिकित्सालय को दिए 5 कन्संट्रेटर, द राईजिंग वल्र्ड फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ वितरण

ग्वालियर। कोरोना महामारी के बीच संक्रमितों का बेहतर उपचार हो और उन्हें समय पर ऑक्सीजन मिले इस उद्देश्य से द राईजिंग वल्र्ड फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय मुरार को जीवनदायिनी ऑक्सीजन उपकरण कन्संटे्रटर प्रदान किए गए। यह 5 उपकरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा एवं सिविल सर्जन डॉ. वीके शर्मा को पीताम्बरप्रताप सिंह एवं अन्य लोगों ने भेंट किए।
यह उपकरण फाउंडेशन की संचार निदेशक श्रीमती नंदनी सिंह झाबुआ द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन ने कहा कि हमने ऐसा भी दौर देखा है जब ऑक्सीजन न मिलने से संक्रमितों का उपचार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यहां तक की कई संक्रमितों की मौत भी हो गई। निश्चित रूप से यह कन्संटे्रटर जीवनदायिनी साबित होंगे। इसके लिए संस्था बधाई की पात्र हैं। इस दौरान डॉ. गजराजसिंह गुर्जर, आरएमओ डॉ. विपिन गोस्वामी, धर्मेन्द्र राणा, रामप्रकाश परमार, हरिओम झा, मनीष भिलवार, दीपक जैन, उम्मेद सिंह आदि सहित चिकित्सक एवं जिला अस्पताल का स्टाफ और नर्सेस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *