भाजयुमो ने कमलनाथ का किया पुतलादहन, यूथ कांग्रेस ने दिया धरना और एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

ग्वालियर. भाजयुमो ने कमलनाथ द्वारा दिये गये बयान के विरोध में फूलबाग पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुतलादहन किया है इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जीबी प्रसाद तहसीलदार कुलदीप दुबे और पुलिस की ओर सीएसपी श्री द्विवेदी, टीआई पड़ाव श्री अष्ठाना, टीआई इंदरगंज शेलेन्द्र भार्गव, टीआई कंपू मुकेश धाकड़ की मौजूदगी में भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने पुतलादहन किया। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला महामंत्री शरद गौतम, भाजयुमों नगराध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, यूवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, राहुल प्रताप सिंह भदौरिया,  सचिन पचौरी उपस्थित रहे। इसमें 15-20 भाजयुमो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।


यूथ कांग्रेस ने धरना दिया
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में आज गांधी उद्यान में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ गांधी उद्यान में महात्मा गांधी  की प्रतिमा के नीचे सोशल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए धरना दिया। फूलबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैवरन सिंह कंसाना सहित 5 कार्यकर्त्ताओं के साथ धरना दिया। सोशल डिस्टेसिंग के साथ जिलाध्यक्ष हैवरनसिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एफआईआर राज्य सरकार के इशारे पर की गयी है। शांतिपूर्ण दिये जा रहे धरना में कुलदीप शर्मा, प्रदेश सचिव राजेन्द्र शर्मा, आशुतोष शमार्, शिवा तोमर और फैजान खान आदि मौजूद रहें।


एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं की हुई गिरफ्तारी
एनएसयूआई कार्यकर्त्ता 3 बजे फूलबाग चौराहा पर सीएम का पुतलादहन करने के लिये आ रहे थे उसी बीच पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। ऐसे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता पुतलादहन करले उसके बाद इन्हें रिहा कर दिया जायेगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में पुतला दहन करने जा रहे थे। गिरफ्तारी दने वाले एनएसयूआई कार्यकर्त्ता संकल्प गोस्वामी, अंकित शिवहरे, विश्वजीत भदौरिया, मनीष कौरव और अतुल धाकड़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *