यलो फंगस का मरीज गाजियाबाद में मिला,  व्हाइट और ब्लैक फंगस के बाद

गाजियाबादण् कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में कई नयी समस्यायें सामने आ रही है। अभी ब्लैक फंगस से ही सामना हो रहा था। कि अब उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से अजीब मामला सामने आया है। यहां एक मरीज में ब्लैक फंगस के साथ.साथ व्हाइट फंगस और यलो फंगस भी मिला है। गाजियाबाद के जिस अस्पताल में यह मामला सामने आया है। वहां व्हाइट फंगस के ही 7 केस सामने आ चुके हैं।
व्हाइट फंगस गाजियाबाद के फंगस में पाया
गाजियाबाद के संजयनगर निवासी एक शख्स में 3 तरह के फंगस पाये गये। अब वरिष्ठ ईएनटी डॉक्टर उनकी जांच में जुटे हैं। गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ब्लैक,  व्हाइट फंगस के कुल 26 केस दर्ज किये गये है। हिस्टो पैथोलॉजी के रिपोर्ट के आधार पर मरीजों में सफेद फंगस और एक मरीज में यलो फंगस की पुष्टि की गयी है।
हालांकि,  फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के द्वारा भी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। बहरहालए जिस तरह से फंगस के स्पेशलिस्ट के द्वारा यह घोषणा की गयी है तो निश्चित तौर पर यह माना जा सकता है कि अब 3 तरीके का फंगस यहां लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
डॉक्टर क्या रहे हैं
गजियाबाद में फंगस के मरीजों का उपचार कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक एवं अस्पताल के संचालक डॉक्टर बृजपाल से मिली जानकारी के मुताबिकए गाजियाबाद में कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस और यलो फंगस ने भी अब दस्तक दे दी है।
डाक्टर बृजपाल ने बताया हैकि पहले ब्लैक फंगस के लक्षण मिलेए अब व्हाइट फंगसके मरीजों के भी मिले हैं। इसकी शुरूआत में नाक से ही वायरस फेफड़ों में पहुंच जाता है। इसमें उपयोग होने वाले इंजेक्शन फॉसकरिजॉन और एम्फोटरेसिन.बी भी अभी नहीं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *