सीएम शिवराज के आदेश को कलेक्टर अनय द्विवेदी ने पलटा, कलेक्टर की कार्यवाही से सरकार भी दंग

भोपाल. मप्र के खंडवा में पत्रकारों को धमकाने वाले कलेक्टर अनय द्विवेदी ने अब जनसंपर्क अधिकारी पीआरओ का ट्रांसफर कर उन्हें रिलीव कर दिया। कलेक्टर की तानाशाही का यह मामला खंडवा से निकलकर भोपाल के प्रशासनिक गलियारों में भी गर्मा गया है। जनसंपर्क आयुक्त का कहना है कि कलेक्टर को यह अधिकार ही नहीं है। बता दें कि जनसंपर्क मंत्रालय सीएम शिवराज सिंह के पास है और संगठनों का कहना है कि यह तो सीएम के अधिकारों पर अतिक्रमण है।
जानकारी के अनुसार कोरोना काल में खंडवा कलेक्टर की सबसे पहली खुन्नस मीडियाकर्मियों पर निकली। दो पत्रकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, जवाब नहीं देने की स्थिति में कार्रवाई के लिए धमकाया गया इसके अलावा कुछ पत्रकारों को अपने कक्ष में बुलाकर मकान तोड़ने तक की धमकी दी गई। मामला यहीं नहीं थमा एक पत्रकार से तो वॉटसऐप पर कॉलिंग कर अभद्रता की गई।
ताजा मामला जनसंपर्क अधिकारी ब्रजेंद्र शर्मा से जुड़ा है, शनिवार को उनको रिलीव कर दिया गया। अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े के हस्ताक्षकर से निकले इस आदेशों में प्रशासकीय आधार पर कार्यमुक्त करते हुए आयुक्त जनसंपर्क भोपाल में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया। इस आदेश की प्रतिलिपि 43 विभागीय प्रमुखों को भेजी गई। हास्यास्पद यह है कि इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक के साथ ही थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है। जानकारी मिली कि पीआरओ को कार्यमुक्त करने के साथ ही उनकी गाड़ी भी तत्काल बुलवा ली गई। इस पूरे घटनाक्रम से पीआरओ घबरा गए और उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एक चर्चा यह भी है कि पीआरओ इस वजह से घबरा गए है कि कही कलेक्टर उल्टी सीधी जांच में उन्हें फंसवा न दें।
कलेक्टर के निलंबन की मांग करेंगे
इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार राठौर ने कहा कि इस तरह का आदेश पूरी तरह असंवैधानिक है और हम इसका विरोध करते है साथ ही जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर के निलंबन की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *