ग्वालियर को रेड, येलो व ग्रीन जोन में बांटा जाएगा

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण का ग्राफ जितनी तेजी के साथ बढ़ा था अब उतनी ही तेजी से औंधे मुंह गिर गया है। पॉजीटिविटी रेट घटकर अब 3 प्रतिशत पर आ गई है। इस बात से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है लेकिन अब चुनौती ग्वालियर को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त करना है।
शहर में ये हो सकता है अनलॉक
ग्वालियर शहर में 66 वार्ड है और इन सभी वार्डों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा जा सकता है। ऐसा करने पर शहर के किस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण मरीज है इसका पता आसानी से चल सकेगा। ग्रीन जोन में वही वार्ड आऐंगे जहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं होगा जबकि यलो जोन में वह वार्ड होंगे जहां 10 से कम संक्रमित मरीज है जबकि इससे अधिक वाले वार्ड रेड जोन में रखे जाएंगे।
अनलॉक के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाकर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों की भी होगी।
कोरोना को पूरी तरह से हराने के लिए पब्लिक इंवोल्वमेंट का इस्तेमाल हो सकता है। क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप द्वारा भी कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास किए जा सकते है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संक्रमितों की निगरानी क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप द्वारा कराई जा सकती है।
कोरोना संक्रमण को पकड़ने के लिए टेस्टिंग और फिर संक्रमित मरीज की पूरी ट्रेसिंग कराई जा सकती है ताकि कोरोना की चेन को पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *