एलएनआईपीई के कर्मचारी ने साथी कर्मचारी की ही पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

ग्वालियर. एलएनआईपीई कर्मचारी ने साथी कर्मचारी की पत्नी को अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एलएनआईपीई कॉलेज की है। वारदात के बाद भी आरोपी चार माह से ब्लैकमेल कर पीडि़त का शोषण कर रहा था। अब जब पीडि़ता शोषण से परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एलएनआईपीई कॉलेज निवासी 32 वर्षीय महिला 8 माह पूर्व ही पति के पास रहने के लिए आई थी उसके आते ही सामने रहने वाला अन्य कर्मचारी नितिश कुमार उसके पर आने-जाने लगा। एक दिन जब कर्मचारी की पत्नी घर पर अकेली थी तो आरोपी ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसे धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम करने के साथ ही पति को जाने से मार देगा। धमकी व बदनामी से घबराई पीडि़ता शांत रही।
वारदात के बाद आरोपी पीडि़त को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा अब पीडि़ता शोषण से परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *