दिल्ली में एक हफ्ते फिर लॉकडाउन बढ़ा, 31 मई से अनलॉक की शुरूआत होगी

नई दिल्ली. दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है और सीएम अरविंद ने ये जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना के नए मामले और संक्रमण दर कम हुई है लेकिन पुरानी मेहनत बेकार न हो जाए इसलिए 18 अप्रैल से दिल्ली में शुरू हुआ लॉकडाउन जो कल 24 मई को खत्म होने वाला था उसे एक हफ्ते के लिए मतलब 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली में पांचवीं बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है और सीएम अरविंद ने कहा कि हालात में सुधार के बावजूद अभी भी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे है इसलिए दिल्ली सरकार ने इस लॉकडाउन को 31 मई की सुबह 5 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था इसकी अवधि पांचवीं बार बढ़ाई है। मेट्रो ट्रेन सेवाओं के निलंबन समेत लॉकडाउन के तहत सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे।
सीएम अरविंद ने कहा कि दिल्ली के लोगों से राय ली थी लेकिन लोगों की राय है कि एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया जाए। सीएम ने कहा कि यदि अभी लॉकडाउन को खोल दिया गया तो ऐसे में पिछले एक महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। सीएम ने कहा कि यदि केस ऐसे ही कम होते रहे तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *