भाई ने पिता को बंधक बनाया तो बेटी मुक्त कराने के लिये पुलिस के चक्कर काट रही है

ग्वालियर. बेटी ने बताया है कि भाई ने पिता को डॉ. लक्ष्मीकांत गोस्वामी को बंधक बनाकर रखा है इस बात के लिये बेटी ने थाना झांसी रोड में आवेदन देकर टीआई के समक्ष मुक्त कराने की गुहार लगाई है बेटी ने बताया है कि उसके पिता शारीरिक रूप अशसक्त एवं बीमार स्थिति में है। बेटी ने पुलिस से आवेदन में कहा है कि भाई अचल संपति को हड़पने के चक्कर में नशीली दवाईयां खिला रहा है। यह मामला है झांसी रोड स्थित रामेश्वर कॉलोनी का है।
क्या है पूरा मामला
डॉ. लक्ष्मीकांत गोस्वामी की सुपुत्री गगन दुबे ने थाना झांसी रोड में टीआई को आवेदन देकर अपने भाई पर आरोप लगाया है कि उसका जमीन जायदाद हड़पने के चक्कर में नशीली दवाईयां खिलाकर उन्हें अचेत अवस्था में रख रहे हैं। इस बात की शिकायत उन्होंने एसपी से भी की है। आगे सुपुत्री गगन दुबे ने बताया कि नशीली दवाईयों की वजह से मेरे पिता अर्द्धचेतन अवस्था मेें पहुंच गये और दैनिक क्रियायें पलंग पर ही करा रहे हैं। उचित उपचार एवं नशे व जहरीली दवाओं के सेवान की वजह से मौत की ओर बढ़ रहे है। सुपुत्री गगन दुबे ने सब हकरतों का विरोध किया तो मेरे भाई अभिताभ गोस्वामी और उसकी पत्नी रेणू तथा उसके ससुरालीजनों आदि ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। सुपुत्री गगन दुबे ने मानवीय आधार पर अपने पिता को भाई के चंगुल से मुक्त कराने की मांग के लिये पुलिस के चक्कर काट रही है।
यह मामला मेरी जानकारी नहीं है
ग्गन दुबे की शिकायत के संबंध में टीआई से बात की गयी तो उन्होंने बताया यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है मैं थाने में पता करता हूं।
मिर्जा बेग, टीआई, थाना झांसी रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *