चांटा मारने वाले कलेक्टर को सीएम ने तत्काल जिले से हटाया

रायपुर. भारत अभी तक कोरोना की दूसरी लहर से उभर नहीं पाया है । देश की 90 फीसदी से अधिक आबादी लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू के दायरे में सिमटी है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगोंको पाबंदियों से छूट दी गयी है। ऐसे में इन बंदिशों को प्रशासन लागू कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। कहीं अच्छे नतीजे सामने आये तो कहीं पर लोग अभी तक सुधरने के लिये तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जिसने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में लगे प्रशासनिकल अमले को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक कलेक्टर ने युवक को चांटा मार कर उसका फोन तोड़ दिया था। इस केस में कलेक्टर के माफी मांगने के बावजूद उनकी छुट्टी कर दी गयी है। सीएम के दखल के बाद सीएमओ की ओर से जारी आदेश में आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर बनाने की जानकारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *