इंदौर में दो सगी बहनें यासीन व हिना पाक सेना व आईएसआई के टच में थीं, आईबी, मिलिट्री इंटेलिजेंस पूछताछ की, फेसबुक आईडी डिलीट व मोबाइल फॉर्मेट किया

इंदौर. इंदौर के महू आर्मी एरिया में जासूसी के शह में पकड़ी गई दोनों बहनें यासीन और हिना के पाकिस्तान सेना और आईएसआई के अफसरों से संबंध सामने आ रहे है। दोनों से चौथे दिन शनिवार को आईबी, मिलिट्री इंटेलिजेंस पूछताछ की। बहनों के फेसबुक पर कई अलग-अलग नामों के आईडी मिली है और दोनों युवतियों ने पकड़े जाने से पहले ही फेसबुक आईडी डिलीट कर दी थी और मोबाइल फोन को फॉर्मेट कर दिया था। सायबर सेल इन्हें रिकवर करने में लगा है। पूछताछ में पता चला कि आर्मी सेना का अफसर कुक बनकर फेसबुक पर बात करता था और कुछ अफसरों को दोनों के स्लीपर सेल होने का भी शक है।
महू के लक्ष्मी विहार कॉलोनी गवली पलासिया में रहने वाले सेना से रिटायर्ड चांद खान का कुछ समय पहले निधान हो चुका है और उनकी दोनों बेटिया हिना और यासीन साहित्य में एमए कर चुकी है। दोनों से सैन्य विज्ञान में पढ़ाई भी की है। जांच अफसरों के अनुसार यासीन की भूमिका अधिक संदिग्ध लग रही है और उसका संपर्क पाकिस्तान के कई लोगों से आईडी पर मिला है लेकिन अभी तक किसी प्रकार से कोई सूचना पाकिस्तान पहुंचाने के कोई ठोस तथ्य नहीं मिले।
जानकारी मिली है कि जांच एजेंसी को कई लंबे समय से दोनों बहनों पर शक था जिस कारण से वह इनके घर के आसपास स्वास्थ्य कर्मी बनकर रेकी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों बहनों को उनके घर में नजरबंद कर रखा है और बाहर आईबी और पुलिसकर्मी तैनात है।
कुपवाडा से आई थी लीड
जानकारों की माने तो कुपवाड़ा में एक संदिग्ध पकडा गया था उसके मोबाइल फोन और फेसबुक चैट में दोनों बहनों से बातचीत के सबूत मिले है और उसकी बात कई बार दोनों से फोन पर हुई थी। इसके बाद एजेंसियों ने इसकी सूचना भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर को दी और मिलिट्र इंटेलिजेंस भी नजर रखनी शुरू कर दी। दोनों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए गए।
वहीं पता चला कि दोनों पाकिस्तान के मोहसिन खान, ओवेज खान और दिलावर नामक व्यक्तियों के संपर्क में रही है। इनमें से एक पाकिस्तान का नेवी ऑफिसर और दूसरा लाहौर बेस आर्मी का अफसर है। तीसरे युवक दिलावर की आईएसआई से जुड़ाव की बात सामने आई है। युवतियां कई महीनों से उनसे जुड़ी हुई थी हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में एक युवती ने शादी के लिए बातचीत की बात पुलिस को कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *