पहलवान सुशील कुमार को मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे दिल्ली पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे है और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे। दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। सुशील नं मंगलवार को रोहिणी की जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। सुशील काफी दिनों से फरार थे।
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद 4 मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था और इसी बारे में फीडबैक और सूचना पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। इसी के बाद सुशील ने जमानत की अर्जी दी थी। अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *