स्वर्णरेखा पर बनने वाले एलीवेटेड फ्लाईओवर परियोजना की प्लानिंग फाइनल, स्मार्ट सिटी का रिवर्सफ्रंट डेवलपमेंट का कार्य आगे बड़ेगा

ग्वालियर शहरवासियों को स्मार्ट सिटी अब स्वर्णरेखा नदी के एक भाग को रिवरफ़्रंट डिवेलप्मेंट परियोजना के अंतर्गत विकसित किया जाना है। इस परियोजना के लिए गुरुद्वारा पूल से लेकर महारानी लक्ष्मीबाई समाधि के समीप गेट तक का स्ट्रेच चिन्हित किया गया है। शनिवार को निगमायुक्त शिवम वर्मा नें इस स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह समेत पीडब्लूडीए नगर निगम अमृत परियोजना व स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त शिवम वर्मा ने फूलबाग स्थित गुरुद्वारा से लेकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल समेत इस परियोजना से जुडे अन्य क्षेत्रो का निरीक्षण किया उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि लोकनिमार्ण विभाग द्वारा स्वर्णरेखा पर फ्लाईओवर बनाया जाना है और वही रिवर्स फ़्रंट डेवलपमेंट परियोजना का भी कार्य इसी क्षेत्र में होना प्रस्तावित है इसके चलते दोनो परियोजना की डिजायन डीपीआर आदि का समन्यवयन कर आ रही काठिनाईयो का दूर किया।
स्वर्णरेखा का चयनित किया भाग शहर के केंद्र में स्थित
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें इस परियोजना की विस्तृत जानकारी निगमायुक्त से साझा की उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि स्वर्णरेखा रिवरफ़्रंट डिवेलप्मेंट में पार्किंगए जन सुविधाओंए प्रकाश व्यवस्थाए स्ट्रीट फर्नीचर आदि का भी प्रावधान रहेगा जिससे वहाँ आने वाले लोगों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। ग़ौरतलब है कि स्वर्णरेखा का चयनित किया भाग शहर के केंद्र में स्थित है तथा इसके विकास से पर्यटकों तथा शहरवासियों को क्वालिटी टाइम बिताने के लिए एक उपयुक्त स्थान का विकल्प उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *