भोपाल अनलॉक की प्लानिंग, शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा- मंत्री सारंग

भोपाल. भोपाल में 1 जून की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा उसके बाद भोपाल कैसे खुलेगा इसे लेकर शनिवार को निर्णय लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव और संक्रमित क्षेत्रों को लॉक किया जाएगा इसके लिए शहर को 3 जोन में बांटा जाएगा। सबसे गंभीर क्षेत्र को रेड जोन में रखा जाएगा। इसके बाद ऑरेंज और ग्रीन कलर में रखा जाएगा। इसी के अनुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार रात अधिकारियों की बैठक ली।
सबसे ज्यादा केस वाले इलाकों को रेड जोन में रखा जाएगा
सारंग ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू कैसे खुलेगा, क्या तैयारी रहेगी और इसे लेकर बैठक में अधिकारियों से चर्चा की गई। सबसे पहले क्या-क्या खोला जाएगा और बाहर आने के बाद लोगों को क्या-क्या एहतियात रखना होगा। जून में भोपाल को कोरोना कर्फ्यू मुक्त करना है। कोरोना केस को देखते हुए सबसे ज्यादा केस वाले इलाकों को रेड जोन में रखा जाएगा। इसके बाद ऑरेंज और ग्रीन में रखा जाएगा इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोन-4 अभियान शुरू किया जा रहा है।
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ वीडियो में आग लगाने की बात करते दिख रहे है। एक जनप्रतिनिधि को आग लगाने की बात शोभा नहीं देती है। उम्र के चौथे पड़ाव में उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, शायद उनकी उत्पत्ति ही आग से हुई है। इमरजेंसी में भी वह भागीदार रहे और 84 के दंगों में लोगों के घर जलाए। अब मध्य प्रदेश को जलाने की बात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *