जेनेरिक दवाएं नहीं लिखने पर हाईकोर्ट डॉक्टरों पर नाराज, डॉ. 269 रु. का इंजेक्शन 14 हजार का लिख रहे

ग्वालियर. डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक मेडिसिन न लिखने को लेकर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने नाराजगी जाहिर की है साथ ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार और ड्रग कंट्रोलर से इस संबंध में जवाब मांगा है। कोर्ट ने महंगी दवाएं आम लोगों के खरीदने के मामले में गंभीर चिंता जाहिर की है। 7 जून को वीडियो कॉन्फ्रेयिंग के जरिए शासन को तलब भी किया है।
शासन को उपस्थित होकर बताना होगा कि डॉक्टर जेनेरिक मेडिस्नि क्यों नहीं लिख रहे हैं। कंपनियों के ब्रांड क्यों लिखे जा रहे है।एडवोकेट विभोर कुमार ने हाईकोर्ट में जेनेरिक दवाओं को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि कोरोना के दौर में और अब उसके बाद ब्लैक फंगस जैसी बीमारी लगातार लोगों को घेर रही है।
इस बीमारी में एनफो टेरेसिन बी-50 एमजी इंजेक्शन दिया जाता है यह इंजेक्शन दो बार लगाया जाता है। दो इंजेक्शन की कीमत लगभग 14 हजार रुपए है। डॉक्टर कंपनी और ब्रांड के नाम से इंजेक्शन लिख रहे है जिस कारण परेशान और पीडितों को महंगाई में यह इंजेक्शन खरीदना पड़ता है जबकि यह इंजेक्शन जेनरिक दवाइयों में 269 रुपए का मिल रहा है। कोर्ट के सामने अधिवक्ता ने ऑनलाइन जेनरिक दवाओं के दाम भी दिखाए जिसमें यह इंजेक्शन बहुत कम दाम में मिल रहे है। इसको लेकर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दवाइदयों के रेट में इतना अंतर क्यों है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *