ग्वालियर में डेढ़ माह में लोगों ने खरीदीं 100 करोड़ की दवा, दवाइयों को शॉर्टेज अभी तक
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है और शहर में हर दिन इनका आंकड़ा बढ़ता गया, शायद यही कारण है कि डेढ माह में 80 से 10 करोड़ रुपए की एलोपैथी दवाइयों की बिक्री हो चुकी है। आम दिनों में इतने समय में केवल 20 से 30 करोड़ का कारोबार होता है। बाजार के जानकारों के अनुसार कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अंतर इसी बात से समझा जा सकता है कि गत वर्ष जहां सर्जिकल सामान की बिक्री 65 प्रतिशत तो दवाइयों की बिक्री 35 प्रतिशत हुई थी वहीं इस बार दवायों का बाजार 70 प्रतिशत और सर्जिकल सामान की बिक्री 30 प्रतिशत हुई है। दवाइयों का बाजार इस बार इतना चला कि कई दवाइयों को शॉर्टेज अभी तक बनी हुई है।
शहर में 350 से अधिक छोटे-बड़े दवा कारोबारी है।
शहर में एक महीने में 20 से 30 करोड़ की दवाएं बिकती है
पिछले साल सेनिटाइजर, ग्लब्ज और मास्क बाजार चला था तो इस बार पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन फ्लोमीटर, वेपोराइजर, नेबुलाइजर और मास्क की खासी डिमांड रही।
घरों तक में लोगों ने दवा स्टॉक कर ली
अभी तक बाजारों में ही किसी भी चीज का स्टॉक होता आया है लेकिन इस बार के कोरोना काल में जहां दवा कारोबारियों ने दवाओं का स्टॉक किया वहीं आमजन ने भी दवा न मिलने के डर से घरों में दवाओं का जमकर स्टॉक किया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर से घबराकर लोगों ने कोरोना वायरस के उपयोग में आने वाली दवाओं को स्टॉक किया। कोरोना काल में खांसी, बुखार के अलावा विटामिन, एंटीबॉयोटिक व स्टेरॉयड दवाओं की खपत सबसे अधिक हुई। पैरासीटामोल, मल्टी विटामिन लिमसी, जिंकोविट टेबलेट के साथ सेफ्ट्रॉयक्सन, सेलबेक्डम, मेरोपेरोनेम इंजेक्शन, क्लोरोक्नि सायरप, टेबलेट-इंजेक्शन, मेडरोल की काफी मांग रही है। दवाओं की बिक्री का असर इससे भी पता चलता है कि जेनरिक ब्रांड भी दवाएं भी प्रिंट रेट पर ही बिक गईं।
