सुबह ही चालान कटवाने थाने पहुंचे मंत्री प्रद्युम्न बगैर हेलमेट गाड़ी चलाते दिखे

ग्वालियर. स्कूटी पर बगैर हेलमेट पहने और दो सवारी निकले मंत्री प्रद्युम्न सिंह को गलती का अहसास हुआ तो वह खुद ट्रैफिक थाने पहुंचे और खुद का चालान कटवाया। जहां पर डीएसपी यातायात आरएन त्रिपाठी ने उनका चालान काटा। मंत्री प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि उनसे गलती हुई है और वह गलती का पश्चाताप करने के लिए चार शहर का नाका पर श्रमदान करेंगे।
क्या है पूरा मामला
मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्वालियर की सड़कों पर बगैर हेलमेट गाड़ी चलाते दिखे और कोविड गाइडलाइन उल्लघंन किया जिसके बाद वे लोगों के निशाने पर आ गए। दरअसल गुरूवार की सुबह दो पहिया वाहन चलाते हुए शहर के कई इलाकों में निरीक्षण किया बल्कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से भी मुलाकात की। कार्रवाई के सवाल पर पुलिस अफसर कहने लगे के वे उलझन में थे कि कोविड में दोपहिया पर 2 लोग बैठ सकते है या नहीं। लोग आपस में पूछते रहे कि लॉकडाउन में इन्हें दोपहिया पर 2 लोग बैठने की इजाजत है और सोशल डिस्टेंस यही है क्या।

सरे दिन अपनी गलती का अहसास हो गया

बिना हेलमेट के एक्टिवा चलाने पर विवादों में आए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दूसरे दिन अपनी गलती का अहसास हो गया। शनिवार को वह हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाते हुए ट्रैफिक थाने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए चालान बनाने के लिए कहा।ट्रैफिक DSP आरएन त्रिपाठी ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 250 रुपए का चालान काटा। ऊर्जामंत्री ने कहा, वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, उसके बाद भी गलती हो गई। इससे गलत संदेश जाता है। अब इसके प्रायश्चित के लिए वह रविवार को 1 घंटे चार शहर का नाका मुक्तिधाम में श्रमदान भी करेंगे। साथ ही, हाथ जोड़कर कहा कि युवा हेलमेट, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *