मुंहबोले भाई ने नीयत खराब की, मकान मालिक के बेटे को भाई माना था दोस्त की मदद किया दुष्कर्म

ग्वालियर. नाबालिग ने मकान मालिक के जिस बेटे को भाई माना, उसने ही उस पर नीयत खराब कर दी और गुरूवार की रात आरोपी ने छात्रा को दोस्त की मदद से रूम में बंधक बना लिया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त भी दुष्कर्म करने वाला था पर किसी तरह लड़की भाग आई। घटना ग्वालियर के चार शहर का नाका इलाके की है। छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
उपनगर ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी 17 वर्षीय लड़की 12वीं की छात्रा है। वह परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। गुरुवार की रात छात्रा कमरे से बाहर निकलीए तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया। यहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध कियाए तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा थाए तो मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। इस बीचए मौके का फायदा उठाकर छात्रा आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। घर आकर परिवार को आप बीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लड़की आरोपियों को भाई मानती थी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही। लेकिन वह नहीं पसीजे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *