भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है लेकिन अभी सख्ती जारी है। राजधानी भोपाल में 31 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है और इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और रायसेन के कलेक्टरों को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। शुक्रवार की रात को भोपाल संभाग के जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शिवराज सिंह ने ये निर्देश दिए है। बैठक में शिवराज सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी अपने-अपने जिलों को कोरोना मुक्त करने की जिम्मेदारी लें। बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।
जून में विवाह समारोह की छूट दी जा सकती
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वार्ड, पंचायत में कोई भी नया पॉजिटिव नहीं बढ़ेगा, यह तय किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैसिंग जरूरी है, पहली लहर में हुई थी इसलिए केस नहीं बढ़ पाए। क्यों कि टोटल लॉकडाउन था लेकिन दूसरी लहर में ऐसा नहीं हो पाया अब केस कम हो रहे है ऐसे में केस ट्रैसिंग करना आसान होगा। बैठक में सीएम शिवराज ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए आप सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। इस महामारी से निपटने के लिए मन सख्त कर लो और दिल पर पत्थर रख लो। 10 दिन तक शादी-विवाह टालें। कोरोना संक्रमण दर कम हो जाएगी तो जून में विवाह समारोह की छूट दी जा सकती है।
