10वीं फेल चला रहा था हॉस्टिपल, अभी तक 4 नवजातों की मौत का खुलासा

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अप्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा ही कई मरीजों का इलाज किया जा रहा था। महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ जिसके बाद अब तक 4 नवजातों की मौत की शिकायतें आ चुकी है। आपको बता दें कि राजगढ़ में सीएचएलएमडी नाम से फर्जी नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। जानकारी मिली कि पिछले एक साल से यहां अप्रिशिक्षित और अनपढ़ डॉक्टर महंगे दामों में इलाज कर रहे थे। एक साल तक इनका अवैध काम जारी रहा लेकिन प्रशासन को अब इस बात की जानकारी हुई है। जब डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
एसडीएम ने हॉस्पिटल को सील किया
नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और मौके पर पहुंची एसडीएम पल्लवी वैद्य ने जांच की तो हॉस्पिटल में मौजूद 3 और लोगों ने शिकायत की और आरोप लगाए कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण उनके बच्चों की भी मौत हो गई। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाया और हॉस्पिटल को सील कर दिया।जांच में नर्सिंग होम से सरकारी ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिले
जांच की तो पता लगा कि हॉस्पिटल में बच्चों की डिलीवरी के लिए अप्रशिक्षित स्टाफ भी भर्ती है। अब तक मिली जानकारी में बताया गया कि हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान कई और बच्चों की मौत हो चुकी है लेकिन अब तक 4 ही लोगों ने शिकायत की जिसके बाद जांच में कई और लोग भी खुलासा कर सकते है। आगे जांच में चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि नर्सिंग होम से सरकारी ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिले जिनका उपयोग कोविड मरीजों के इलाज के लिए होता आया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये सिलेंडर सरकारी अस्पताल से चोरी कर यहां लाए गए है।
एसडीएम ने आगे जांच की तो पता लगा कि हॉस्पिटल में एक भी प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं है और यहां तक कि 10वीं फेल नर्सिंग स्टाफ बच्चों की डिलीवरी कर रहा है। अस्पताल में रजिस्टर तक मैंटेन नहीं किया जा रहा है। जिन चार बच्चों की मौत की शिकायतें मिलीं, शुरूआती जांच में पता चला कि उनकी डिलीवरी भी नए भर्ती स्टाफ द्वारा ही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *