ग्वालियर की सड़कों पर बगैर हेलमेट स्कूटर चलाते दिखे मंत्री प्रद्युम्न सिंह, न ही की सोशल डिस्टेंसिंग की

ग्वालियर. मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्वालियर की सड़कों पर बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने दिखे और कोविड गाइडलाइन उल्लघंन किया जिसके बाद वे लोगों के निशाने पर आ गए। दरअसल गुश्वार सुबह दो पहिया वाहन चलाते हुए शहर के कई इलाकों में निरीक्षण किया बल्कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह से भी मुलाकात की। कार्रवाई के सवाल पर पुलिस अफसर कहने लगे के वे उलझन में थे कि कोविड में दोपहिया पर दो लोग बैठ सकते है या नहीं। लोग आपस में पूछते रहे कि लॉकडाउन में इन्हें दोपहिया पर दो लोग बैठने की इजाजत है और सोशल डिस्टेंस यही है क्या।
इस दौरान गाड़ी चलाते हुए उन्होंने हेलमेट पहनना मुनासिब नहीं समझा। एक्टिवा पर उनके पीछे एक व्यक्ति और सवार था। इसे कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन माना जा रहा है लेकिन मजाल है कि पुलिस उनको रोक कर सवाल-जवाब करती। अरग कहीं बिना हेलमेट और डबल सीट आम इंसान मिल जाता तो पुलिस सड़क पर ही उठक-बैठक लगवा लेती। वहीं विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के कुछ पुराने साथी उन पर नौटंकी का आरोप तक लगा चुके है लेकिन मंत्री लगातार काम करते जा रहे है।
बता दें कि मंत्री ने स्कूटर चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था वह सिर्फ मास्क पहने थे इसके बाद वह कई चेकिंग प्वाइंट से निकले लेकिन किसी पुलिस अफसर, जवान की हिम्मत नहीं हुई कि मंत्री की गाड़ी को रोककर हेलमेट पर सवाल खड़ा कर सके। इसके बाद जब मंत्री से बात करना चाही तो पहले उनके पीए ने कॉल रिसीव किया। बोले अभी मंत्री पूजा कर रहे है लेकिन इसके बाद कई बार कॉल किया जो रिसीव ही नहीं हुआ। वह लगातार इस गलती पर बात करने से बचते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *