राजीव गांधी की पुण्यतिथि यूथ कांग्रेस ने किया भोजन वितरण
ग्वालियर. कम्प्यूटर के जनक स्व. राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जयारोग्य चिकित्सालय में कोरोना से संघर्ष कर रहे परिजनों के बीच यूथकांग्रेस के अध्यक्ष हैवरनसिंह कंसाना के नेतृत्व में भोजन का वितरण किया गया है।
इस मौके पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, राजेन्द्र शर्मा, अक्षय शर्मा, आशुतोष शर्मा, धीरज बाथम, अभिमन्यु पुरोहित, अनमोल द्विवेदी, हर्ष चौहान एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भोजन में वितरण व्यवस्था में सहयोग किया।
