जो संकट में साथ दे वही अपना है-यशोधराराजे सिंधिया

शिवपुरी.  कोरोना की इस दूसरी लहर से जहां एक ओर चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है और आलोचना-प्रत्यालोचना का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका पूरा ध्यान इस कठिन समय में सिर्फ लोगों की सेवा पर केन्द्रित है। शिवपुरी ही नहीं बल्कि पूरे ग्वालियर अंचल में, पिछले कई महीनों से शिवपुरी की विधायक एवं सिंधिया राजघराने की बेटी यशोधराराजे सिंधिया के मार्गदर्शन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट द्वारा ऐसा ही सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। ’सेंटर फॉर डेवलपमेंट’की ओर से कोरोना पीड़ितों एवं समाज के अन्य वंचित तबके के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कार्य किए गए हैं जिनमें गरीबों को घर घर पहुंचाकर निःशुल्क राशन वितरण भी शामिल है। इसके अलावा, अन्य समाजसेवी संस्थाओं को भी सेवा के इस संकल्प से जोड़ते हुए, इस सेंटर द्वारा डॉक्टर की सलाह पर घर में ही रहकर कोरोना से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए निःशुल्क ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की व्यवस्था की जाती है।इस तारतम्य में शिबपुरी में RVRSCDऑक्सिजन कंसेंट्रेटर बैंक की स्थापना की है।। इस पुनीत कार्य में भाजपा के कार्यकर्ता व समाज सेवियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमंत सिंधिया को कोरोना संकट के प्रबंधन के लिए दतिया एवं शिवपुरी का प्रभारी मंत्री भी नियुक्त किया है। प्रभारी मंत्री नियुक्त होते ही यशोधराजी ने सर्वप्रथम शिवपुरी जिला अस्पताल में मेडिकल सुविधाओं को चाक-चौबन्द करने पर ध्यान दिया, अत्याधुनिक सुविधा-सम्पन्न आई.सी.यू. और ऑक्सीजन युनिट की व्यवस्था करवाई। यशोधराराजे सिंधिया के मार्गदर्शन में दवाइयों, अटेंडरों व नर्सिंग स्टाफ के लिए पीपीई किट्स, जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए एन95 मास्क,फेस शील्ड और ऐसे इंजेक्शनों का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है जो बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। श्रीमंत सिंधिया की ओर से आपूर्तिकर्ता कम्पनियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी इंजेक्शन चाहे कितना भी महंगा हो अगर उससे जान बचती है तो उसका भुगतान ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन सुविधाओं का लाभ ग्वालियर के मरीज़ भी उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *