मप्र में ग्वालियर 1 जून से होने लगेगा अनलॉक, पहले किराना दुकानें खुलेंगी, फिर कंस्ट्रक्शन व थोक से जुड़े कारोबार
इंदौर. राशन दुकानों को 7 से 8 दिन के लिए ही बंद किया है इसके बाद यह 1 जून से खुलेगा। शुरूआत में हो सकता है पहले की तरह इसका समय 12 बजे तक ही रहे इसके साथ कंस्ट्रक्शन को खोलने पर विचार चल रहा है। थोक के व्यापार को ढील देने की कोशिश रहेगी और सभी दुकानों को खोलने की प्लानिंग रहेगी। रेस्टोरेंट में टेक अवे की सुविधा शुरू की जा सकती है। पहली स्टेज में थो को ओपन करेंगे इसके बाद खेरची खोलेंगे इसके अलावा जहां केस आएंगे वहां सख्ती कर कंटेनमेंट जोन बनाएंगे। यह बात शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने 10 दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद 1 जून से शहर को धीरे-धीरे खोलने का संकेत देते हुए कही।
कलेक्टर ने आगे कहा कि सख्ती जरूरी है साथ ही लोग कोविड नियम का पालन करें। इंदौर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। शासन की मंशा है कि 1 जून से शहर को खोलना शुरू करना चाहिए। अभी पॉजिटिव रेट 9 प्रतिशत पर आ गई है। अप्रैल में तो यह 22 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। अभी तो केस सामने आ रहे है वे ए-सिम्टेमेटिक ज्यादा है। कई अस्पताल फिलहाल खाली हो गए है और उम्मीद है कि पॉजिटिव रेट अभी और तेजी से गिरेगा।
