कार लूट कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने शॉर्ट एनकांउटर में किया गिरफ्तार
ग्वालियर सोमवार की रात 8 बजे पुलिस को खबर मिली कि थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत अर्रू तिराहा हाईवे के पास अज्ञात 5 बदमाशों द्वारा एक्सयूीव कार सवार दंपत्ति से उनकी सफेद रंग की कार तथा 20 हजार रूपये नगदी लूट कर फरार हो गये हैं।लूट के दौरान एक बदमाश ने फरियादी के हाथ में गोली भी मार दी है । जो उसके बांये हाथ की हथेली में लगी। उक्तलूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी दक्षिण श्रीमती हितिका वासल, एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर, देहात जयराज कुबेर को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग लगाकर लूट की घटना कारित करने वाले बदमाशों की घेराबंदी करने के लिये निर्देशित किया गया। एएसपी सुमन गुर्जर ने 30 मार्च को थाना थाटीपुर में हुए हत्या के आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी उसे भी उक्तलूट के बदमाशों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
डबरा हाईवे पर लूटी गई सफेद एक्सयूीव कार को मालनपुर की ओर जाते देखा गया है। इसी सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को क्राईमब्रांच व थाना पुलिस की टीमों का नेतृत्व कर लुटेरों की धरपकड़ करने के लिये तैनात किया गया। सीएसपी महाराजपुरा स्वयं मालनपुर स्थित एनएच 92 ढाबा पर मय पुलिस बल के पहुंचे।सीएसपी महाराजपुरा द्वारा थाना प्रभारी मालनपुर, थाना प्रभारी गौहद चौराहा तथा थाना प्रभारी मेहगांव एवं पुलिस कंट्रोल रुम भिण्ड को जरिये दूरभाष व वायरलैस से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की घेराबंदी करने हेतु बताया गया।
इसी दौरान उन्हे ग्राम खनेता तथा छीमका के आसपास लूटी हुई एक्सयूवी-500 वाहन क्रमांक एमपी07-सीएफ-4411सफेदरंग की भिण्ड की तरफ जाती हुई दिखी। जिस पर सीएसपी महाराजपुरा द्वारा ग्वालियर तथा भिण्ड पुलिस की समस्त टीमों को लुटेरों के भिण्ड तरफ भागने की जानकारी दी तथा सतर्क रहकर घेराबंदी करने हेतु निर्देशित कर पुलिस बल के साथ पीछा करने को कहा। पुलिस टीमें जैसे ही ग्राम बहुआ बरहद तिराहा के पास पहुंची तो मेहगांव तरफ से पुलिस की घेराबंदी देखकर एक्सयूीव वाहन में सवार हथियार बंद लुटेरों ने पुलिस टीमों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी तब आत्म रक्षार्थ पुलिस टीम के द्वारा अपनी शासकीय पिस्टल से एक्सयूीव वाहन के पिछले टायर में फायर किया गया जिससे गाडी असंतुलित हो गयी। हथियारबद लुटेरों ने एक्सयूीव वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड फायरिंग की, जिससे पुलिस पार्टियां बाल-बाल बची। सीएसपी महाराजपुरा द्वारा लुटेरों को चेतावनी दी गयी कि आत्मसमर्पण कर दें, परंतु वह नहीं माने और लगातार फायर करते रहे तब पुलिस टीम के द्वारा गाडी की आड़ लेते हुये लुटेरों को रोकने के लिये आत्मरक्षार्थ फायर किये जिसके बाद अचानक लुटेरों के चिल्लाने की आवाज आयी। सीएसपी महाराजपुरा एवं पुलिस पार्टियों के द्वारा धीरे-धीरे सतर्कतापूर्वक आगे बढ़कर देखा तो मौके पर एक लुटेरा अपने दोनों हाथों से एक पैर को पकडे हुये बैठा था जिसके पैरों के पास एक देशी पिस्टल पड़ी हुई थी तथा पास में ही दूसरा लुटेरा दोनों हाथों से अपने पैर को पकडकर पीठ के बल लेटा हुआ था जिसके पैर के पास एक देशी पिस्टलपड़ी हुई थी पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों लुटेरों को अपने कब्जे में ले लिया गया।
गौरतलब है कि शॉर्ट एनकाउन्टर में पकड़े गये लुटेरों व उनके साथियों द्वारा दिनांक 17 मई रात 8 बजे थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत अर्रू तिराहा हाईवे के पास डबरा निवासी फरियादी तथा उसकी पत्नि से एक्सयूीव कार तथा 20 हजार रूपये नगदी लूट कर फरार हो गये थे। लूट के दौरान फरियादी के हाथ में गोली भी मार दी थी जो बाये हाथ की हथेली में लगी। जिस पर से 5 अज्ञात लूटेरों के खिलाफ थाना डबरा में एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपियों के कब्जे से एक्सयूवी कार, दो 32 बोर देशी पिस्टल और 4 जिन्दा राउण्उ बरामद किये गये है
