ताउते तूफान की तबाही के निशान, कहीं वर्षा से हाल बेहाल सड़कें, कहीं बिजली खम्भे गिरे

सड़क पर गिरे पेड़

न्यूज डेस्क. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात ताउते सोमवार की रात सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि ताउते अब काफी गंभीर चक्रवाती तूफान से कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। तूफान के कारण 150 से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चली और पूरे तटीय क्षेत्र में भारी बारिश हुई। गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और गोवा के कई जिलों में पेड़ उखड़ कर गिर गये और वहीं बिजलीके खम्भे भी गिरे हैं।

दीव में सोमवार को चक्रवात ताउते की वजह से सड़क पर पेड़ गिर गये। बाद में एनडीआरएफ के जवानों ने सड़क पर पेड़ों को काट कर हटाया गया।
मुंबई की सड़कों पर पानी

Waterlogging in Mumbai

चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से मुंबई में भारी वर्षा हुई और अंधेरी के इलाकों में जल जमाव हो गया इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
तूफान की वजहों से चक्रवात की लहरें तेज हो गयी

Waves intensified due to cyclone

चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्री लहरें काफी तेज हो गयी थीं।
ठाणे में चक्रवात की पेड़ उखड़ गये

Trees uprooted in Thane

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार की रात चक्रवाती तूफान ताउ ते की वजह से हुई भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण सड़क पर लगे पेड़ उखड़ गये।
पेड़ गिरने यातायात हुआ बाधित

Traffic interrupted due to tree fallचक्रवाती तूफान ताउ ते की वजह से सड़क पर पेड़ गिराने के बाद ट्रैफिक रूक गया है जिससे वाहनचालक परेशान हो रहे हैं।
मुंबई के कई इलाकों में वर्षा का भर पानी

Waterlogging in many areas of Mumbai

मुंबई की झुग्गी झोपड़ी डूबी वर्षा के पानी में जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Slums submerge in Mumbai

चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) के कारण हुई भारी बारिश के बाद मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में झुग्गी-झोपड़ी डूब गए।

तूफान से गाडि़यों को हुआ नुकसान

Damage to vehicles

चक्रवाती तूफान ताउ ते की वजह से तेज हवा में कई पेड़ गिर गये और मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर खड़ी गाडि़यां पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी।पेड़ों के नीचे दब गयी कारें और दो पाहिया वाहन

Vehicles buried under trees

चक्रवाती तूफान ताउ ते ने मुंबई में भारी कहर बरपाया और नरीमन पॉइंट में गाडि़यों के ऊपर मलबा गिरने के बाद ऐसी हालत हो गयी।

गाडि़यों के ऊपर गिरा मलबाDebris fell on vehicles

चक्रवाती तूफान ताउ ते की वजह से क्षतिग्रस्त हुई कारें और दो पाहिया वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *