शहर में अब प्रीपेड व स्मार्ट मीटर लगेंगे
ग्वालियर. केंद्र सरकार की ट्रिपल आरडीएस योजना के तहत मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं के घर अब प्रीपेड व स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रही है साथ ही फीडर का लोड कम करने के लिए नई लाइनें डाली जाएंगी और ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इन कामों को करने के लिए ग्वालियर रीजन के हर सर्कल ने अपना प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है।
ग्वालियर रीजन के सभी सर्कलों ने अपनी-अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना शुरू की
केंद्र सरकार ने ट्रिपल आरडीएस योजना लागू की है। इस योजना के तहत बिजली कंपनियों को पैसा दिया जाएगा। ऐसे फीडर जहां पर लाइन लॉस अधिक है। ऐसी जगहों पर बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए पैसा दिया जाएगा। बिजली कंपनी को प्लान बनाकर देना है जिसमें यह भी बताना है कि इतने काम कराने के बाद पैसा वसूल हो जाएंगे। सरकार से जो पैसा मिलेगा उसे इतने दिनों में लौटा दिया जाएगा। ग्वालियर रीजन के सभी सर्कलों ने अपनी-अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना शुरू कर दी है। लाइन लॉस वाले फीडरों की छटनी की जा रही है, जिन पर काम किया जाना है।
यह कार्य कराए जाएंगे
उपभोक्ताओं के घर प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगें मोबाइल की तरह मीटर को रीचार्ज करना होगां रीचार्ज खत्म तो बिजली स्वतः बंद हो जाएगी।
स्मार्ट मीटर भी ऑनलाइन रहेगां इस मीटर में भी सिम रहेगी।
नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जो ट्रांसफार्मर ओवर लोड है उनका लोड कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे।
33 केवी व 11 केवी का फीडर ओवर लोड है और उसमें ट्रिपंग आ रही है उसका विभवतीकरण कराया जाएगा।
डीटीआर मीटर लगेंग। ट्रांसफार्मर का एनर्जी आडिट होगा।
