विद्युत कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन, कोविड 19 कल्याण योध्दा अधिकारी कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर दिया गया ज्ञापन

ग्वालियर मप्र यूनाइटेड फोरम के प्रदेश संयोजक इंजी व्हीकेएस परिहार के आव्हान पर यूनाइटेड फोरम ग्वालियर रीजन के रीजनल संयोजक एलके दुबे के नेतृत्व में कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए कलेक्टर के अनुपस्थिती में कार्यालय कलेक्टर स्टेनों ग्वालियर को ज्ञापन दिया गया एवं आग्रह किया गया कि आज के युग में कोई भी प्रकल्प विद्युत उपलब्धता के अभाव में सुचारू रूप से कार्य नहीं कर सकता है फिर चाहे वो अस्पताल हो, पैथोलॉजी लेब हो, दवाई फैक्ट्री हो, ऑक्सीजन प्लाट हो, वेन्टीलेटर हो या फिर वैक्सीन कोल्ड चेन सभी प्रकल्पों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में सभी विद्युत कर्मी इस संकट काल में निरंतर योगदान दे रहे है ।
फोरम के संज्ञान में यह भी आया है कि फील्ड में कार्यरत नियमित संविदा आऊटसोर्स कर्मचारी जो लगातार विद्युत् व्यवस्था बनाये रखने में संलग्न है, वे बड़ी संख्या में इस विषाणु से संक्रमित हो रहे है एवं उन्हे सही तरीके से उपचार नहीं मिल पा रहा है, तथा वे अकाल दुखत मृत्यु को प्राप्त हुए है । जो कि अति दुर्भागय पूर्ण है । आपको टीकाकरण में विद्युत कर्मियों को प्राथमिकता देने हेतु पत्र लिखा गया है, लेकिन अत्यन्त दुखद है कि आपके कार्यालय द्वारा इन पत्रों पर कोई भी संज्ञान लेकर टीकाकरण में विद्युत कर्मियों को कोई भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है । इस संदर्भ में फोरम आपको आगाह करना चाहता है कि विद्युत कर्मियों के अधिक संख्या में संक्रिमत होने के कारण भविष्य में विद्युत व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है, अतः फोरम मांग करता है कि आप इस विषम परिस्थिति को तुरन्त संज्ञान में लेकर सभी मैदानी अधीकारी. कर्मचारी जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है विशेष कैम्प लगाकर सभी विद्युत कमियों का टीकाकरण करने की व्यवस्था करने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें ।
उक्त दोनों मांगों पर तुरंत तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में 24 घण्टे की नोटिस पर जिले के समस्त विद्युत अधिकारी कर्मचारी सभी प्रकार के विद्युत कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । कृपया तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *