संगम वाटिका में बैंक्वट हॉल में लगी भीषण आग
ग्वालियर. एजी ऑफिस के पास बने संगम वाटिका के बैंक्वट हॉल में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है हालांकि इस आग में जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायरब्रिगेड को लगभग 4 दमकल पानी का उपयोग करना पड़ा और 1 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
घटनाक्रम के अनुसार एजी ऑफिस के पास संगमवाटिका में वैंक्वट हॉल है, कोरोना कर्फ्यू की वजह से सभी मैरिजट हॉल बंद है इसलिए संगम बैंक्वट हॉल भी बंद है लेकिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक संगम बैंक्वट हॉल में लगे सजावट के सामान में आग लग गई। हॉल में कोई मौजूद नहीं था, ऐसे में आग को शुरूआत में कोई नहीं देख पाया लेकिन आग भड़क कर बाहर दिखने लगी और लपटे उठने लगी तक लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लेकिन तक तक आग काफी भड़क चुकी थी इसलिए फयरब्रिगेड को एक घंटे के करीब आग को बुझाने में लगा।
आग से सबसे अधिक संगम बैंक्वट हॉल की सजावट के सामान को नुकसान पहुंचा क्योंकि अधिकतर सामान फोम, प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील पदार्थों में आग लगी और तेजी से आग भड़क गई। यही वजह रही कि आग को काबू पाने में फायरब्रिगेड को काफी समय लग गया हालांकि सूचना मिलने पर बैंक्वट हॉल मालिक भी मौके पर पहुंच गए, अभी आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया।
