मप्र में कोरोना कर्फ्यू हटाने की तैयारी शुरू, धीरे-धीरे प्रतिबंधों से मिलेगी छूट

भोपाल. कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए उठाए गए कदमों के परिणाम संक्रमण दर में कमी के रूप में सामने आने लगे है। ऐसा माना जा रहा है कि जैसे-जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में नियंत्रण बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे संक्रमण दर भी नीचे आती जाएगी। 9 जिले में संक्रमण की दर 5 प्रतिशत या उससे कम हो गई है। इसे देखते हुए गृह विभाग ने कोरोना कर्फ्यू हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रतिबंध एकदम से न हटाकर धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। बुरहानपुर में अभी 20 मई तो भोपाल सहित 25 जिलों में 24 मई तक कर्फ्यू प्रभावी है।
अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि सभी 52 जिलों में आपदा प्रबंधन समितियों के निर्णय के बाद कलेक्टरों ने कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी किए है। सोमवार से प्रदेश के 19 जिलों में 31 मई, 25 जिलों में 24 मई, पांच जिलों में 25 मई, बुरहानपुर में 20 मई, डिंडौरी में 27, इंदौर में 29 मई तक कर्फ्यू रहेगा। इन्हें छूट देने को लेकर निर्णय भी जिला आपदा प्रबंधन समूहों द्वारा लिया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे प्रतिबंध हटाए जाएंगे ताकि व्यवस्थाओं पर कोई प्रभाव न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *