पहली पत्नी से छिप कर कर ली मौसी से शादी

भिण्ड़. जिले के एण्डोरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिये बना ही दूसरी शादी कर ली। यह युवक ने दूसरी शादी एक वर्ष पूर्व लॉकडाउन के दौरान पत्नी से छिपकर कर ली थी। इधर, इस बात की भनक युवक की पहली पत्नी को लगी तो उसने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी और साथ ही पुलिस को बताया कि मेरे पति ने जिस युवती के साथ शादी की है वह रिश्ते में उसकी मौसी लगती हैं।
क्या है पूरा मामला
चंदोखर में रहने वाले विजय पुत्र अनिल सिंह तोमर की वर्ष 2016 में शिवानी पुत्री सतीश निवासी शेखपुरा बुजुर्ग जिला जालौन से शादी हुई थी। इसके बाद पति और पत्नी में आपस में लड़ाई झगड़े होते रहते थे। विजय अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। बार.बार पत्नी की पिटाई लगाकर पिता के घर भेज देता था। पत्नी को दहेज लाने के लिए भी दबाव बनाता था।प्रताड़ना से तंग आकर करीब दो साल से शिवानी अपने पिता के घर में ही रह रही थी। इधरए पिछले साल लॉकडाउन के दौरान विजय ने रिश्ते में अपनी मौसी से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब शिवानी के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद युवक ने पहली पत्नी को छोड़ने की बात कह दी।
पंचायत में भी नहीं बात
विजय द्वारा दूसरी शादी करने पर उसके साले व ससुर द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गयी। अब विजय पर दबाव आया है कि एक पत्नी को रखना होगा एक को छोड़ना होगा। विजय ने पहली पत्नी को छोड़ने की बात पंचायत में कह दी है और इसके बाद जब पहली पत्नी के भरण पोषण के लिये अपने हिस्से की जमीन आदि दिये जाने की बात हुई तो विजय मुकर गया और इसके बाद पहली पत्नी शिवानी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिवानी की शिकायत पर पति विजयसिंह तोमर, ससुर अनिल सिंह व दोनों देवरों के खिलाफ दहेज एक्ट घरेलू प्रताड़ना व जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *