डीआरडीओ द्वारा निर्मित 2-डीजी दवा हुई लांच
नई दिल्ली. कोरोना महामारी से निपटने के लिये केन्द्र सरकार लगातार सारे जतन करने में जुटी हुई हैं। अब उसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से बनाई गयी कोरोना की दवा 2-डीजी को भी लांच कर दिया है।
रक्षामंत्री ने लांच की दवा
दिल्ली के डीआरडीओ मुख्यालय में सोमवार को हुए लांचिंग समारोह में रक्षामंत्री राजनाथसिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शामिल हुए। दोनो केन्द्रीय मंत्रियों ने इस दवा की पहली खेप को लांच किया। रक्षामंत्री ने कहा है कि मध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन उपयोग को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
