तूफान तौकते ने मुंबई मचाई भारी तबाही से 2 की मौत, शाम तक पहुंचेगा गुजरात और राजस्थान अलर्ट मोड पर
नई दिल्ली/मुबई. चक्रवात तौकते ने 75-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ मुंबई में जोरदार तबाही मचाई है। जिसने कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया और कुछ घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तूफान ने सड़क पर यातायात बाधित कर दिया। एक दूसरे घटनाक्रम में, भारतीय नौसेना ने ओएनजीसी के के लगभग 273 कर्मियों को बचाने के लिये 2 जहाजों को भेजा है। जो मुंबई ने लगभग 175 किमी दूर बॉम्बे हाईफील्ड्स के पास एक बहती नाव में फंसे हुए हैं।
तूफान से 2 की मौत
चक्रवात तौकते से कम से कम 2 लोगों की मौत की खबरें आई है। नवी मुंबई में एक युवक और रायगढ़ में एक अन्य महिला की मौत हो गयी लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा है कि मौसम विभाग ने मुबई के लिये अत्याधिक भारी वर्षा की चेतावनियों और तेज हवाओं 120 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने का अपग्रेड किया है। बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का प्रभाव रविवार-सोमवार की रात से ही महसूस किया गया। कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। कुछ स्ािानों पर बिजली और गरज के साथ, तेज हवायें चली और जिसके बाद सिंधुदुर्ग से उत्तर की ओर घूम गया था और रत्नागिरी रायगढ़ मुंबई की ओर से गुजरात तट के रास्ते से प्रवेश करेगां
